विदेश

⚡मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को 15 साल की जेल, टेरर फंडिंग केस में हुई सजा

By Manoj Pandey

पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के ऑपरेशनंस कमांडर जकीउर रहमान लखवी (Zakiur Rehman Lakhvi) को 15 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ उसपर जुर्माना भी लगाया गया है. जकीउर रहमान लखवी को टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था. उसके उपर आरोप था कि डिस्पेंसरी के नाम पर पैसा इकठ्ठा किया करता था. उस पैसे को बाद में आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया करता था. इस मामले को लेकर जकीउर रहमान लखवी के उपर केस दर्ज किया गया था. जिसकी सुनवाई लाहौर की एंटी टेररिज्म कोर्ट में चल रही थी.

...

Read Full Story