⚡इटली में कोविड के 25 हजार से ज्यादा नए मामले, अब तक 41,750 मौतें
By IANS
इटली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 25,271 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं इसी अवधि में और 356 मौतें दर्ज की गई हैं. नए मामलों के साथ संक्रमण के कुल मामले 960,373 तक पहुंच गए और मौतों की संख्या 41,750 तक पहुंच गई.