बांग्लादेश (Bangladesh) में हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन (Dr AK Abdul Momen) ने एक बयान जारी कर कहा कि जो बाते फैलई जा रही वह गलत है. हाल की हिंसा में कानून लागू करने वाले अधिकारियों के साथ मुठभेड़ के दौरान केवल 6 लोग मारे गए, जिनमें से 4 मुस्लिम थे और 2 हिंदू थे. उन्होंने बताया कि मारे गए दो हिंदूओं में से एक की सामान्य मौत थी और दूसरे की जान तालाब में कूदने की वजह से गई थी.
...