नोरोवायरस को आमतौर पर “विंटर वॉमिटिंग बग” कहा जाता है. यह फूड पॉइजनिंग और पेट संबंधी संक्रमण का एक प्रमुख कारण माना जाता है. क्रूज शिप जैसे बंद वातावरण में यह वायरस साझा सुविधाओं, सतहों और आपसी संपर्क के जरिए तेजी से फैल सकता है. ऐसे मामलों में स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत संक्रमित लोगों को अलग रखा जाता है और जहाज के केबिन व सार्वजनिक क्षेत्रों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाता है.
...