हौसले बुलंद हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है. किसी ने सही कहा है कि अपनी किस्मत को हम खुद संवार सकते हैं. कुछ ऐसा ही पाकिस्तान (Pakistan) की ट्रांसजेंडर निशा राव (Nisha Rao) ने कर दिखाया. निशा पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर (Transgender) वकील बन गई हैं. निशा राव इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. 28 साल की निशा राव इस वक्त कराची में वकालत कर रही हैं. इसे आगे भी उन्होंने सपना देख रहा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक निशा का सपना है कि वो भविष्य में पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर जज बनना चाहती हैं. निशा राव को इस मुकाम को हासिल करने लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन निशा आज सभी के लिए मिसाल बन गई हैं.
...