उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान के भीतर हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 89 श्रमिकों की मौत हो गई है. बीजिंग समय के अनुसार यह हादसा शुक्रवार शाम को चांग्झी शहर में हुआ, जहां खदान के भीतर कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद ब्लास्ट हो गया. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 'ऑल आउट रेस्क्यू' और उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं.
...