मलेशिया (Malaysia) के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद (Mahathir Mohamad) का नाम दुनिया के 20 खतरनाक कट्टरपंथियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. जिसे लेकर महातिर मोहम्मद ने कड़ा एतराज जताया है. अमेरिकी संस्था काउंटर एक्सट्रीमिज्म प्रोजेक्ट (CEP) की लिस्ट में 20 सबसे खतरनाक कट्टरपंथियों की लिस्ट में महातिर मोहम्मद का स्थान 14वें नंबर पर है. इस सूची में शामिल लोगों को इंटरनेशनल सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया गया है. वहीं लिस्ट में नाम आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. महातिर ने लिखा, मुझे संयुक्त राज्य की आधारित वेबसाइट ने दुनिया के शीर्ष 20 सबसे खतरनाक चरमपंथियों की लिस्ट में शामिल किया गया है.
...