अमेजॉन (Amazon) और अमेरिका स्थित एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) बस चंद घंटों में अपनी कंपनी द्वारा निर्मित ‘न्यू शेपर्ड’ (New Shepard) से अंतरिक्ष की ओर रवाना होंगे. इस ऐतिहासिक सैर पर उनके साथ भाई मार्क बेजोस, 82 वर्षीय पूर्व नासा एस्ट्रोनॉट वैली फंक और 18 साल के ओलिवर भी होंगे. ‘न्यू शेपर्ड’ सभी को लेकर अंतरिक्ष के छोर तक की उड़ान भरेगा.
...