⚡इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने लगाया आरोप, कहा- देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ
By Bhasha
पाकिस्तान ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विदेश मंत्रालय में सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।