भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर रिश्ते सुधर रहे हैं. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता फिर से शुरू होने पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यह मान लिया है कि व्यापारिक भागीदार के तौर पर भारत कितना महत्वपूर्ण है. शिवसेना नेता शाइना एनसी ने ट्रंप के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों महान देशों के लिए किसी सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी.
...