सना रामचंद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह बचपन से ही सफलता की आदी हैं. उन्होंने बताया कि वह हमेशा से पढ़ाई में आगे रही हैं. एफसीपीएस (FCPS) परीक्षा में भी वह अव्वल रही थी. सना को भरोसा था कि वह सीएसएस (CSS) परीक्षा जरूर पास करेंगी. इस परीक्षा में 18,553 कैंडिडेट्स शामिल हुए. इनमें 221 पास हुए. सना रामचंद पहली हिंदू महिला हैं जिनका सीएसएस परीक्षा के बाद पीएएस के लिए चयन हुआ है.
...