⚡Pakistan Flood: पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, 300 से अधिक लोगों की मौत
By Shivaji Mishra
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने, बिजली गिरने और भूस्खलन की घटनाओं ने सैकड़ों घरों को मलबे में बदल दिया.