⚡ट्रंप के घर एफबीआई की छापेमारी, परमाणु हथियारों से जुड़े कागजात की तलाश में गई जांच एजेंसी
By IANS
अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने परमाणु हथियारों से संबंधित दस्तावेजों की तलाशी के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित आवास पर छापेमारी की. इसकी सूचना द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दी गई.