⚡चीन में बढ़ रही है 'मैन मम' की डिमांड: सिर्फ 5 मिनट की झप्पी के लिए लड़कियां खर्च कर रहीं 600 रुपये
By Shivaji Mishra
चीन में इन दिनों एक अनोखा और तेजी से बढ़ता चलन सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. यहां की युवतियां मानसिक तनाव और अकेलेपन से राहत पाने के लिए अब 'मैन मम' से पैसे देकर झप्पी ले रही हैं.