⚡पूरे विश्व में कोरोना के 18.89 करोड़ से ज्यादा मामले
By IANS
पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18.89 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 40.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और टीकाकरण 3.56 अरब लोगों का हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं.