⚡पूरे विश्व में कोरोनावायरस के मामले 20.2 करोड़ से ज्यादा
By IANS
दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 20.2 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 42.8 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. अभी तक 4.37 अरब से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है.