पाकिस्तान (Pakistan) की पनाह में पलकर आतंकवादी हाफिज सईद ने 2011 में मुंबई में कई जगहों पर हुए आतंकवादी हमलों को अंजाम तक पहुंचाया. जिसके बाद भारत ने कई पाकिस्तान के इस नापाक चेहरे को बेनकाब तो किया लिए वहां की सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. लेकिन अब कुछ सालों से पाकिस्तान ये दिखा रहा है कि वे आतंकवाद के विरोध में कार्रवाई कर रहे हैं. लेकिन सच यह है कि पाक सिर्फ एक चाल चल रहा है ताकि ब्लैक लिस्ट में उसका नाम शामिल न हो. बता दें कि पाकिस्तान से इस बीच एक खबर आ रही है कि आतंकवाद रोधी एक अदालत ने आतंकी वित्त पोषण (Terror Funding) के मामलें में हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को दस साल की सजा सुनाई है.
...