अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी कड़ी में आज खबर है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के लिए एक्शन शुरू कर दिया है. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने संसद पर हमला करने के लिए अपने समर्थकों को उकसाया था. एनबीसी न्यूज के अनुसार वोटिंग के दौरान 215 डेमोक्रेट्स और पांच रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग का समर्थन किया है.
...