⚡टीके की 50 करोड़ खुराकें काफी नहीं, अमेरिका को और योगदान करना चाहिए : सांसद कृष्णमूर्ति
By Bhasha
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि दुनिया को कोविड-19 रोधी टीके की 50 करोड़ खुराकें दान करना ही काफी नहीं है बल्कि अमेरिका को महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में और अधिक योगदान देना चाहिए.