⚡जोहो में 300 कर्मचारियों की छंटनी की खबरों पर कंपनी की सफाई, रिपोर्ट्स को किया खारिज
By Nizamuddin Shaikh
वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी 'जोहो कॉर्प' (Zoho Corp) ने उन मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों का सिरे से खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.