WhatsApp अपने वेब वर्जन में नया फीचर्स लॉन्च करने वाला है. इस नए फीचर्स से WhatsApp यूजर्स वेब वर्जन से भी वॉइस और विडियो कॉल कर पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर का फायदा यह होगा कि WhatsApp यूजर्स अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से भी वॉट्सऐप कॉलिंग का मजा ले सकेंगे. WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, बीटा टेस्टर्स के लिए WhatsApp Web में कॉलिंग का फीचर देना शुरू कर दिया है. जिसका फायदा आने वाले समय में सभी यूजर्स आसानी से ले सकेंगे. फिलहाल अभी यह फीचर्स कुछ गिने चुने यूजर्स के लिए रोल आउट कर रहा है.
...