आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है और शाम को जब सूरज ढलते ही आसमान में चांद निकलेगा तो उसका नजारा काफी अद्भुत होगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा की शाम आसमान में नजर आने वाले इस अद्भुत नजारे को स्ट्रॉबेरी मून कहा जा रहा है. दरअसल, आज दिखने वाले चांद का रंग स्ट्रॉबेरी की तरह ही होगा, जिसके चलते इसे स्ट्रॉबेरी मून कहा जा रहा है.
...