मुंबई के खगोल प्रेमियों और आम नागरिकों के लिए आज की शाम बेहद खास होने वाली है. सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह—शुक्र और बृहस्पति, आसमान में एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे. इस दुर्लभ खगोलीय घटना को 'युति' कहा जाता है. मुंबईवासियों को इस नजारे का अनुभव कराने के लिए वर्ली स्थित नेहरू विज्ञान केंद्र में आज रात 7:30 बजे से एक विशेष स्काई ऑब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है.
...