सैमसंग ने अपने गैलेक्सी सीरीज का विस्तार करते हुए बुधवार को भारतीय बाजार में नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है. सैमसंग गैलेक्सी एम42 के नाम से लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की स्पेशल फीचर्स की बात करें तो ये मोबाइल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और नॉक्स सिक्योरिटी से लैस है. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर लगा है.
...