Realme ने भारत में 10,001mAh Titan बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Realme P4 Power 5G की बिक्री 5 फरवरी से शुरू होगी. फोन में 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और IP69 रेटिंग दी गई है. यह स्मार्टफोन खासतौर पर गेमर्स और हेवी यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें लंबे समय तक बैटरी बैकअप की जरूरत होती है.
...