अमेरिकी ऑनलाइन कंपनी पेपैल ने शुक्रवार यानि आज भारत में अपनी घरेलू भुगतान सेवाओं को 1 अप्रैल से बंद करने का फैसला लिया है. पेपैल ने देश में साल 2017 से काम करना शुरू किया था. पेपैल एक वेबसाइट है जिसकी मदद से ऑनलाइन पेमेंट की जाती है. इस वेबसाइट की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से पैसों की लेनदेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर सकता है.
...