माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) लगभग 27 वर्षों के बाद अपने सबसे पुराने Internet Explorer (IE) ब्राउजर को आज (15 जून) बंद कर रहा है. कंपनी ने यूजर्स से अपने आधुनिक एज ब्राउजर (Microsoft Edge) पर स्विच करने की अपील की है. कंपनी का दावा है कि नया ब्राउज़र अधिक तेज़ और सुरक्षित ब्राउज़िंग अनुभव देगा. हालांकि पुराने ब्राउजर का वर्चुअल वर्जन अभी भी यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा.
...