दुनियाभर में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस यानी अर्थ डे मनाया जाता है. दरअसल, पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के मकसद से यह दिवस मनाया जाता है. पृथ्वी दिवस हर साल विशेष होता है. ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी पृथ्वी दिवस को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए एक स्पेशल डूडल बनाया है.
...