जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच 'वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025' का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 35 भारतीय एथलीट वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेब्यू करेंगे. महेंद्र गुर्जर इस चैंपियनशिप में अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं, जो स्विट्जरलैंड में नॉटविल विश्व पैरा-एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरुषों की एफ42 जैवलिन थ्रो कैटेगरी में 61.17 मीटर की दूरी तय करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं.
...