भारत की स्टार मुक्केबाज निखत जरीन ने शनिवार को लिवरपूल में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के 51 किलोग्राम भार वर्ग के शुरुआती दौर में शानदार जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर वापसी की घोषणा की. 29 वर्षीय मुक्केबाज ने पहले मिनट से ही अमेरिका की जेनिफर लोजानो पर दबदबा बनाते हुए 5-0 से जीत हासिल की.
...