⚡जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच धुलने का दक्षिण अफ्रीका के अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा: बाउचर
By IANS
दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर का कहना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच बारिश के कारण रद्द होने से टीम के अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पूर्व विकेटकीपर ने साथ ही कहा है कि अच्छा है कि यह 'करो या मरो' का मुकाबला नहीं था.