महिला विश्व कप 2025 (Women's World Cup 2025) के बीच भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को वनडे फॉर्मेट में वापसी का शानदार मौका मिला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आईसीसी से शेष टूर्नामेंट के लिए चोटिल प्रतिका रावल के स्थान पर शेफाली को टीम में शामिल करने की मंजूरी मिल गई है. शेफाली वर्मा भारतीय टीम में शामिल होने के समय सूरत में थीं.
...