⚡आईपीएल 2026 देखना होगा महंगा, GST रेट में बढ़ोत्तरी के कारण मैच के टिकटों की बढ़ने वाली है कीमत
By Anita Ram
साल 2026 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए प्रशंसकों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी. जीएसटी परिषद के नए सुधारों के तहत आईपीएल टिकटों पर टैक्स की दर 28% से बढ़ाकर 40% कर दी गई है, जिससे टिकटों की कीमतों में भारी उछाल आना तय है.