अगर इस मैच को Youth ODI का दर्जा मिलता, तो वैभव का शतक युथ क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे तेज़ शतक बन जाता. 171 रन भारतीय खिलाड़ियों में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर होता और उनके द्वारा लगाए गए 14 छक्के एक संभावित विश्व रिकॉर्ड बन सकते थे. लेकिन मैच के अनाधिकारिक दर्जे ने इन सभी उपलब्धियों को केवल एक यादगार पारी तक सीमित कर दिया.
...