दुती को हीट नम्बर-4 में सात खिलाड़ियों के बीच सातवां स्थान मिला. उनके ग्रुप से तीन खिलाड़ी आगे बढ़े जबकि दुती का सफर यहीं समाप्त हो गया. दुती ने 200 मीटर की दूरी नापने के लिए 23.85 सेकेंड का समय लिया. उनका रिएक्शन टाइम 0.140 रहा, जो सबसे अधिक है. दुती के ग्रुप में नामीबिया की क्रिस्टीन मोमा ने 0.275 रिएक्शन टाइम और 22.11 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया.
...