भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी इवेंट के दूसरे राउंड में अमेरिका की जेनिफर फर्नाडेज मुचिनो को हरा दिया है. दीपिका ने भुटान की करमा को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. दीपिका ने करमा को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराया और राउंड-16 में जगह पक्की कर ली थी.
...