भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज जीत है. इसी के साथ भारत ने किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.
...