श्रीलंका ने रोमांचक मैच में नीदरलैंड को 16 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसके ग्रुप-ए में चार अंक हो गए हैं और वह सुपर-12 में पहुंच गया है. हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि श्रीलंका सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगा. अगर नामीबिया की टीम यूएई के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत जाती है तो लंकाई टीम भारत के ग्रुप-2 में जाएगी. वहीं, अगर नामीबिया हारती है या कम रनों के अंतर से जीतती है तो श्रीलंका शीर्ष पर रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप-1 में जाएगा.
...