यह पहली बार नहीं जब दीपक धपोला ने गेंद से अपना ऐसा कहर बरपाया हो. अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू बिहार के खिलाफ करने वाले दीपक ने अपने पहले मैच में ही 9 विकेट झटके थे, जिसमें पहली इनिंग में 6 विकेट और दूसरी में 3 विकेट शामिल थे. उन्होंने अब तक खेले 14 मैचों में 61 विकेट लिए हैं, जिसमें 5 बार 5 प्लस विकेट और 2 बार 10 या उससे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है.
...