इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 193 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रनों की शानदार पारी खेली.
...