आईपीएल को 74 दिन से 60 दिन किये जाने का मुख्य कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल है. जो फाइनल 7 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी भी टूर्नामेंट को आईसीसी इवेंट से सात दिन पहले और बाद में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए. मार्च में शुरू होने वाले महिला आईपीएल के साथ बीसीसीआई के पास 16वें आईपीएल सीजन के समापन के लिए केवल 60 दिन का समय बच रहा है. इसका मतलब BCCI आईपीएल को 60 दिन में ही ख़त्म करना चाहेगी.
...