⚡भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी, मनु और यशस्विनी फाइनल में जगह बनाने से चूकीं
By Bhasha
भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे निशानेबाजों का लगातार दूसरे दिन खराब प्रदर्शन जारी रहा जब मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं .