⚡महिला हॉकी एशिया कप के ओपनर में भारत ने थाईलैंड को 11-0 से हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत
By Naveen Singh kushwaha
महिला हॉकी एशिया कप 2025 की धमाकेदार शुरुआत भारतीय महिला हॉकी टीम ने 5 सितंबर(शुक्रवार) को थाईलैंड को 11-0 से हराकर की. यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा, जिसमें भारतीय टीम ने शुरुआत से लेकर अंत तक अपने दबदबे का प्रदर्शन किया है.