टीम इंडिया का अभियान 29 अगस्त से शुरू होगा. वह ताजिकिस्तान के दुशांबे में नेशंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान ताजिकिस्तान से टकराएगी. यह खालिद जमील का पहला टूर्नामेंट होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को ग्रुप-B में रखा गया है. इस ग्रुप की अन्य दो टीमें ईरान और अफगानिस्तान हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 सितंबर को खेला जाएगा.
...