पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम को अलविदा कहने के करीब पहुंच चुके 36 साल के रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय करियर के खत्म होने से पहले एक और रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे. वह राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल के ईरान के अली देई के रिकॉर्ड से छह गोल दूर हैं. यूरो 2020 में पुर्तगाल की टीम ग्रुप एफ में है जिसमें हंगरी, जर्मनी और फ्रांस जैसी मजबूत टीमें है.
...