अपनी वित्तीय हालत के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ( Vinod Kambli) ने कहा है कि वह क्रिकेट से संबंधित काम की तलाश में हैं, क्योंकि उनकी आय का एकमात्र स्रोत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मिलने वाली पेंशन है. 50 वर्षीय कांबली ने आखिरी बार 2019 टी20 मुंबई लीग के दौरान एक टीम को कोचिंग दी थी. कोविड के बाद वह सिर्फ बीसीसीआई की ओर से मिलने वाली 30,000 रुपये की पेंशन पर निर्भर है, जिससे वह अपने परिवार को चला पा रहे हैं.
...