संजू सैमसन को एशिया कप 2025 में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के चलते मिडिल ऑर्डर में नंबर-5 पर बल्लेबाज़ी का मौका मिल रहा है. लेकिन वह इस नई भूमिका में अब तक पूरी तरह खरे नहीं उतरे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भी वह 17 गेंदों पर सिर्फ 13 रन ही बना सके. टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशाटे ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत को एक मज़बूत नंबर-5 बल्लेबाज़ की ज़रूरत है और सैमसन अभी उस रोल को समझने की कोशिश कर रहे हैं.
...