मुल्डर ने 102वें ओवर में अपना 41वां चौका जड़ते हुए 315 के स्कोर तक पहुंचकर अमला के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. खास बात यह रही कि यह तिहरा शतक उन्होंने केवल 297 गेंदों में पूरा किया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज़ तिहरा शतक है. इस दौरान उन्होंने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों को पूरी तरह पस्त कर दिया.
...