बीसीसीआई अपने किसी भी खिलाड़ी को भारत के बाहर खेली जाने वाली लीग में खेलने की इजाजत नहीं देती है. इस वजह से भारतीय गेंदबाजों के पास घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही टी20 खेलने और विकेट लेने का विकल्प है. वहीं, दूसरे देश के खिलाड़ी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा दुनिया में खेली जाने वाली हर लीग का हिस्सा हैं.
...