घरेलू क्रिकेट में कार्तिक शर्मा भले ही नए हों, लेकिन कम समय में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है. उन्होंने 2024 में फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था. अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 479 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट-ए में 445 और टी20 फॉर्मेट में 334 रन उनके नाम दर्ज हैं. इन पारियों में उनके बल्ले से पांच शतक और चार अर्धशतक भी निकले हैं, जो उनकी निरंतरता और क्षमता को दर्शाते हैं.
...